किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ शक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ टेढ़ागाछ की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी के द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालय सह केरियर विकास केन्द्र का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
जीविका दीदी की मौजूदगी में सार्वजनिक पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि पुस्तकालय सह केरियर विकास केन्द्र का मुख्य उद्देश्य समाज के छात्र /छात्राएं स्वाध्याय कार्य सह डिजिटल शिक्षा प्राप्त कर उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इसके जरिए लोग देश दुनिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। जिससे यहां के लोगों का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। और अपनी जानकारी को एक दुसरे से साझा कर पाएंगे।इस अवसर पर जीविका सहयोगी लक्ष्मण कुमार, अमरेश कुमार सिंह,पुनम कुमार यादव, विजय पासवान, सामुदायिक समन्वयक मुकेश कुमार राय, क्षेत्रीय समन्वयक अनिता देवी, पिंकी देवी,रुविना खातून,मधु देवी, एवं जीविका दीदी के साथ साथ छात्र छात्राएं भी मौके पर उपस्थित हुए।