
कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के नजरपुर पंचायत के मंसूरा गांव निवासी इंजिनियर असलम अलीग को भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से असम प्रदेश का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी बनाए जाने पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
उनको असम का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पींटू चौधरी,राजद जिलाध्यक्ष सरवर आलम राजद प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रमीज रजा सोनू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नुरुल हुदा,राजद प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम, सामाजिक कार्यकर्ता सलमान अख्तर, नन्हे सरकार समेत महागठबंधन के कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रमीज रजा सोनू ने कहा कि इंजिनियर असलम अलीग कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ सिपाही हैं। उनकेे द्वारा समय समय पर बिहार समेत अन्य प्रदेशों में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्य किए गए हैं।