
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के भभुआ परिसदन में नगर निकाय चुनाव हेतु अति पिछड़ा वर्गों के सर्वेक्षण को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षात्मक बैठक अरविन्द कुमार, सदस्य, अति पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग,बिहार,पटना के द्वारा नगर निकाय चुनाव हेतु अति पिछड़े वर्गों के सर्वेक्षण को लेकर परिसदन भभुआ में जिला पदाधिकारी कैमूर, उप विकास आयुक्त कैमूर ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद भभुआ एवं नगर पंचायत मोहनिया एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ गहन विमर्श किया गया।
श्री कुमार द्वारा सर्वेक्षण के कार्य के संवेदनशीलता एवं महत्व को बताते हुए ससमय एवं तत्परता पूर्वक पूर्ण करने के संबंध में सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। इस संबंध में शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की गई। वही नगर पंचायत ,मोहनिया अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण किया गया एवं अति पिछड़ों से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।
बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों के अलावा शहरी निकायों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।