अररिया :फारबिसगंज में निकाली गई ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा,जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ पूरा शहर

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /अरुण कुमार

फारबिसगंज के एतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा में केंद्रीय गृहराज्‍य मंत्री शामिल हुए।बता दे की भगवान कृष्ण के छठी के उपलक्ष्य में निकलने वाली ऐतिहासिक माहावीरी झंडा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में केंद्रीय गृहराज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय, सांसद प्रदीप सिंह, विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी सहित लाखों लोग शामिल हुए।इस दौरान शहर का कोना कोना भगवा रंग में रंगा नजर आया।

हर और महाबली बजरंगबली का झंडा लगा था महावीर झंडा शोभा यात्रा उत्सव को लेकर पूरा शहर सजा धजा दिख रहा था शहर में जगह जगह महावीर झंडा उत्सव को लेकर तोरण द्वारा बनाये गए थे। पूरा शहर जय श्री राम के नारे से गुंजायमान रहा. इस मौके पर कई आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष रुप से कई जगह कच्चे चना व ठंडे पेयजल का स्टल भी लगाया गया था। बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्‍साह चरम पर था।बता दे की महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थें।जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा की 118 वर्षों से यह शोभा यात्रा निकाली जा रही है और यह हमारी परंपरा और संस्कृति के साथ साथ भक्त और भगवान के अटूट संबंध की याद दिलाता है ।

[the_ad id="71031"]

अररिया :फारबिसगंज में निकाली गई ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा,जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ पूरा शहर

error: Content is protected !!