आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा फहराने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के K V इंटरनेशनल स्कूल अकोढी के बच्चों द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा पद यात्रा निकाला गया। जिसमें विद्यालय के चेयरपर्सन बृज किशोर उपाध्याय, डायरेक्टर सुमन उपाध्याय, प्रिंसिपल आशीष उपाध्याय एवं शिक्षकों के साथ साथ काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

तिरंगा पद यात्रा के माध्यम से KV विद्यालय के द्वारा लोगो को यह संदेश दिया गया कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्न मनाए।

प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों मे तिरंगा फहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं। तिरंगा हमारे देश का गौरव है इसलिए हर घर-घर पर तिरंगा सभी आम लोगो को फराने का अस्कूली बच्चों ने संदेश दिया।