किशनगंज : टेढ़ागाछ में एसएसबी जवानों द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित साइकिल रैली और मैराथन का किया गया आयोजन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत माफीटोला,पैक्टोला,फतेहपुर कैम्प 12वी वाहिनी एफ कम्पनी के एसएसबी जवानों द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये साईकिल रैली और मैराथन का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन टेढ़ागाछ से फुलबरिया तक के लिये किया गया। रैली में मुख्य रुप से इंस्पेक्टर विकास चंद्र घोष, सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र शर्मा,एएसआई दिलिप कुमार मंडल एवं स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।

जवानों और बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामे कई नारे भी लगाये। इंस्पेक्टर विकास चंद्र घोष ने क्षेत्र की सभी जनता से अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर एकता का संदेश देने का आग्रह किया। लोगों ने भी एसएसबी के द्वारा किये जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम को महत्व देते हुए जवानों की सराहना की और अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने का संकल्प भी लिया।

[the_ad id="71031"]

किशनगंज : टेढ़ागाछ में एसएसबी जवानों द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित साइकिल रैली और मैराथन का किया गया आयोजन

error: Content is protected !!