किशनगंज /दिघलबैंक /प्रणव मिश्रा
नेहरू युवा केन्द्र किशनगंज के तत्वाधान में मोहम्मद शाहजंहा अंसारी लेखा एवं कार्यक्रम सहायक के नेतृत्व में दिघलबैंक ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह एवं सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के सहयोग से आजादी के अमृत म्होत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराएंगे का जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए आज दिनांक 7अगस्त 2022 को दिघलबैंक प्रखंड के अंतर्गत जनता हाट, तुलसिया, दुबरी,दिघलबैंक बाजार के साथ साथ कई गांव में जिला प्रशासन के आदेशानुसार ग्रामीणों के बीच झंडा वितरण किया गया , साथ ही प्रखंड स्तरीय युवा क्लब विकास अभियान, स्वच्छता पखवाड़ा एवं हर घर तिरंगा फहराने का जागरूकता रैली निकाली गई।
हर घर तिरंगा फहराने का व्यापक प्रचार प्रसार एवं तिरंगा झंडा वितरण किशनगंज जिला के सभी सातों प्रखंडों में सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं युवा क्लब के सक्रिय सदस्य के द्वारा घर घर जाकर दिनांक 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।इसके साथ साथ नियमित कार्यक्रम के तहत युवा क्लब विकास अभियान प्रखंड दिघलबैंक, बहादुरगंज एवं ठाकुरगंज में नए एवं पुराने युवा क्लब का गठन किया जा रहा है, साथ ही हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।इसके साथ 1 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत भी दिनांक 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं युवाओं के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
जिसमे विभागीय निर्देशानुसार एक युवा क्लब महिला मंडल को 200 घरों में झंडा फहराने के लिए जागरूक करने का लक्ष्य है जिसमे नेहरू युवा केंद्र किशनगंज द्वारा 924 युवा क्लब है जिससे 1 लाख 84 हजार परिवारों को 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने के लिए जागरूक अभियान चलाया गया है। इसके साथ साथ आवश्यकतानुसार तिरंगा झंडा भी वितरण किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम के सफल संचालन में दिघलबैंक NYV मनोज कुमार सिंह तथा कुशेष गिरी, गणेश दास एवं सियाराम सिंह के साथ साथ मोहम्मद शाहजंहा अंसारी लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केंद्र किशनगंज ने सभी कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी युवाओं को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया और युवा क्लब महिला मंडल गठन कर नेहरू युवा केन्द्र किशनगंज से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।