गृहस्थ जीवन त्याग कर साधु जीवन मे प्रवेश करने वाली दीक्षार्थी मुमुक्षु दीक्षा का मंगल भावना समारोह मनाया गया

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी श्री संगीत श्री के सानिध्य में गृहस्थ जीवन को त्यागकर साधु जीवन मे प्रवेश करने वाली दीक्षार्थी मुमुक्षु दीक्षा का मंगल भावना समारोह मनाया गया। तेरापंथ भवन में आयोजित इस मंगल भावना समारोह में टाटानगर, गुवाहाटी, भागलपुर, अररिया, कटिहार, फारबिसगंज, पूर्णिया, गुलाबबाग, दलखोला, इस्लामपुर, सिल्लीगुड़ी आदि कई क्षेत्रों से हजारों अनुयायी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी संगीत श्री द्वारा “भिक्षु अष्टकम” से हुआ। साध्वी श्री ने अपने प्रवचन में कहा की व्रतों के कवच को धारण करने का नाम है दीक्षा।

आत्महित साधने की दिशा में प्रख्यान का नाम है दीक्षा है। भोगों को ठुकराकर यावज्जीवन व्यागम्य जीवन जीने का नाम है दीक्षा। उन्होंने बताया कि दीक्षा भोग नही व्याग है, राग नही विराग है, वासना नही साधना है, विषमता नही समता है। मुमुक्षु दीक्षा महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी के चरणों मे जा रही है। जहां अनुशासन, मर्यादा की पुर्जाती है। गुरु की आज्ञा का पालन करती हुई गुरुदृष्टि की आराधना करती हुई आगे बढ़ती रहना तेरापंथ धर्मसंघ में सेवा का महत्व है। तुम सेवा मे हर समय तत्त्पर रहना,आगे बढ़ती रहना।परिवार व कुल का नाम उजागर करना।

इसी क्रम में साध्वी शांति प्रभा,कमल विभा व साध्वी मुदिता श्री ने भावी जीवन की मंगलकामना की। दीक्षार्थी मुमुक्षु दीक्षा ने अपने वैराग्य के साथ अपने मन की बात की। इस मौके पर सभा अध्यक्ष विमल दफ्तरी, महासभा तथा स्थानीय सभा संरक्षक डॉ राज करण दफ्तरी, नेपाल बिहार झारखंड अध्यक्ष भेरुदान भूरा, उपाध्यक्ष चैनरूप दुगड़, महामंत्री वीरेंद्र संचेती, किशनगंज महिला मंडल अध्यक्षा संतोष दुगड़, उपासिका सायर कोठारी अररिया, अररिया आर एस, गुलाबबाग, टाटानगर, खुशकीबाग, इस्लामपुर, भागलपुर सभा अध्यक्ष, इस्लामपुर महिला मंडल अध्यक्षा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष,महिला मंडल, राजेश कोठारी, पप्पू, महासभा प्रभारी नौरतन दुग्गड़, कन्हैया लाल बोथरा, सूजन माल सेठिया आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में किशनगंज सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, अणुव्रत समिति, नेपाल बिहार सभा द्वारा मुमुक्षु को अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। जबकि मंच संचालन सभा मंत्री अजय सिंह बैद ने किया।

गृहस्थ जीवन त्याग कर साधु जीवन मे प्रवेश करने वाली दीक्षार्थी मुमुक्षु दीक्षा का मंगल भावना समारोह मनाया गया

error: Content is protected !!