अररिया /अरुण कुमार
राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय राजद कार्यालय फारबिसगंज में राजद के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर क्रांति कुवर के अध्यक्षता में जिला भर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक पंचायती राज प्रकोष्ठ के गठन व विस्तार के लिए आहूत की गई। कार्यक्रम में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी बतौर मुख्य अतिथि भाग लिए, जिनका कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
बैठक में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश ठाकुर मुख्य रूप से भाग लेकर पंचायती राज प्रकोष्ठ के गठन व विस्तार को लेकर तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित किये, आज के बैठक की का नेतृत्व और संचालन राजद जिला उपाध्यक्ष अमित पूर्वे द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा राजद बिहार के जनता जनार्दन के परम आशीर्वाद से सबसे बड़ी पार्टी है और पंचायती राज व्यवस्था में पंचायती राज प्रकोष्ठ का पंचायत तक विस्तार होने से राजद को और मजबूती मिलेगी।
आज लोकतंत्र में जिस तरीके से संविधान की हत्या हो रही है यह चिंता की विषय है ,वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री सिर्फ एक कठपुतली बन कर बीजेपी के हाथों में नाच रही है हर जगह हर मोर्चे पर वर्तमान सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसी स्थिति में पंचायत प्रतिनिधियों को जो सुविधा मिलनी चाहिए सारे के सारे नगण्य है पंचायत प्रतिनिधियों का हक मारी हो रही है। कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, जिला सचिव सुभाष यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज साह, सुभाष मिश्र, दिलीप यादव, अशोक यादव , मिथुन बहरदार, गोपाल राय, रविंद्र यादव, ललन पासवान, नौशाद अहमद, अरुण अरुण कुमार रविंद्र कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे