टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ चिकित्सा पदाधिकारी ने मंगलवार को बाढ़ व कटाव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया साथ हीं साथ पल्स पोलियों उन्मूलन अभियान टीम का भी जायजा लिया। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। वहीं चलंत टीम का जायजा लेने पहुंचे डॉक्टर कुंदन कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक यशवंत कुमार सिन्हा बीसीएम वकील अहमद आदि मॉनिटरिंग कर रहे थे।
वहीं डॉ कुंदन कुमार निखिल ने बताया कि मंगलवार को बाढ़ ग्रस्त इलाका का दौरा किया गया, साथ ही ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना गया । वहीं चलता फिरता स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जहां बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का विभिन्न बिमारियों का टेढ़ागाछ स्वास्थ्य विभाग टीम की ओर से ईलाज किया जा रहा है।
चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा हवाकोल पंचायत का जायजा लिया गया। इसके बाद खजूरबाड़ी, धवेली, रामपुर, झाला चौक, चरघरिया हजारी चौक इत्यादि जगहों में चल रहे पल्स पोलियो अभियान का भी जायजा लिया गया।

