किशनगंज :बाढ़ से उपजे हालात का बीडीओ ने लिया जायजा

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ के सभी नदियों में आई बाढ़ जन-जीवन अस्त-व्यस्त,बीडीओ ने लिया जायजा

प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा और नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र से छोड़े गए पानी से प्रखण्ड क्षेत्र के दर्जनों गाँव में बाढ़ का पानी घुस गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार प्रशासन द्वारा जायजा लिया जा रहा है।क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की भयंकर स्थिति बनी हुई है।चिल्हानियाँ, खनियांबाद,भोरहा,धवेली, मटियारी,बैगना,डाकपोखर पंचायतों के अनेको गाँव में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है।सभी गांव की संपर्क सड़क अवरुद्ध है।

सभी नदियों में बाढ़ आने से कई जगह मुख्य सड़क व प्रधानमंत्री सड़क पर पानी बह रही है और कटाव भी हो रही है।सड़क के कटाव हो जाने से प्रखण्ड मुख्यलय सहित आस- पास के गांवों का संपर्क टूट गया है।हवकोल पंचायत स्थित कुट्टि गम्हरिया में कलवर्ट ध्वस्त हो गया।इधर बीबीगंज पंचायत सरकार भवन व आस पास के कई गाँव में बाढ़ का पानी घुसा गया है और चारों ओर जलाशय की स्थिति बनी हुई है। रेतुआ नदी के उफान से सुहिया हाट टोला में दर्जनों परिवार के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।सुहिया हाट टोला में चापाकल बाढ़ का पानी में डूब गया है। लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। उन्हें बाढ़ का पानी पीना पड़ सकता है।

बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित, प्रभारी सीओ अनिल कुमार संतोषी एवं थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और जल्द ही नाव की व्यवस्था कराने का लोगों को भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र में जहाँ- जहाँ सड़क व कलवर्ट टूटी हुई है। वहां तत्काल आने- जाने के लिए नाव की व्यवस्था की जाऐगी।बाढ़ में फंसे लोगों के लिए शिविर की व्यवस्था की जा रही है।लोगों को सतर्क रहने का सलाह दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हर हाल में आपदा के समय लोगों की मदद प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।जो संभव हो रहा है, प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए करेगी। मौके पर प्रभारी सीओ अनिल कुमार संतोषी, थानाध्यक्ष चितरंजन यादव व अन्य मौजूद थे।

[the_ad id="71031"]

किशनगंज :बाढ़ से उपजे हालात का बीडीओ ने लिया जायजा

error: Content is protected !!