राशिफल :सोमवार, 2 मई 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

सोमवार,तिथि द्वितीया, विक्रम संवत 2079,पक्ष :शुक्ल ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति/ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि : आज आपका दिन बहुत सुंदर रहेगा।थोड़ी भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आपके सभी काम बन जायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों का महौल रहेगा।आज आपको पहले से अधिक लाभ मिलेगा। आपकी जीवनशैली पर पहले से अच्छा प्रभाव पड़ेगा।यात्रा के योग है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि : आज आपका दिन सुंदर रहेगा।घर वालो के साथ अच्छा समय बीतेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी ।दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।प्रेमी आज अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत कर सकते हैं।  प्रतियोगी परिक्षा में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। 

मिथुन राशि : आज आपका दिन साधारण रहने वाला है। व्यापारिक स्थितियां पहले से अनुकूल रहेगी। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र पूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा तालमेल बना कर चलेंगे। हर परिस्थिति में आपका सपोर्ट करेंगे। आज संतान पक्ष की परेशानी ख़त्म होंगी। अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा।






कर्क राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।कार्यालय में दोस्तों के साथ मिलकर काम करेंगे। आज छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करें । आज लोग आपकी राय मागेंगे। आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि : आज आपका दिन सुंदर रहेगा। आपके गृहस्थ जीवन में खुशियां ही खुशियां आयेंगी। आज घर का माहौल उत्साह से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कपड़ा व्यापारी आज कोई नयी योजना बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।

कन्या राशि : आज आपका दिन बहुत सुंदर रहने वाला है। इस राशि के लोग दोस्तों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। शाम में आप बाजार जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता की अधिकता रहेगी।कार्यालय में अधिकारी खुश रहेंगे क्योंकि आप समय पर कार्य पूरा कर लेंगे। आपका स्वास्थ ठीक रहेगा।ऊर्जा से लबरेज रहेंगे /रहेंगी । 






तुला राशि : आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में आप बड़ों की सलाह ले सकते हैं। आमदनी के साथ साथ घर के खर्चों में भी वृद्धि होगी। वाहन लेने का विचार बना रहे लोग जल्दीबाजी मत करे। पेट की समस्या से परेशान लोगों को आज आराम मिलेगी।  पारिवारिक सुख सहयोग में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन सुंदर रहेगा। उर्जा से लबरेज रहेंगे। आज बुजुर्गों के सेवाभाव में आपकी रूचि बढ़ेगी। उनसे आपको आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप कोई नया कोर्स सीखना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप वाहन लेने का विचार बनायेंगे। घरवालों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में आप नवीन प्रयत्न करेंगे। उसमे सफलता जरूर मिलेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

धनु राशि : आज आपका दिन बहुत सुंदर रहेगा।  आपको घर वालो से सम्मान मिलेगा। जिससे आपको गौरव महसूस होगा। किसी दोस्त से आपको गिफ्ट मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।  बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आपके सोचे हुए कार्यों की जल्द से जल्द पूर्ती होगी।  आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा रहेगा।






मकर राशि : आज आपका दिन मिला जुला रहेगा।  स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। व्यापार में लाभ होगा। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आयेंगी। ऑफिस से जुड़ी कोई बात अधिक न सोचें।क्रोध से बचे ।

कुम्भ राशि :आज का दिन साधारण रहेगा । आज आप किसी नए कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे।  कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसपर सोच विचार करना उचित रहेगा। आज कम समय में अपना कार्य पूरा कर लेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ी सामान्य रहेगा। 

मीन राशि : आज आपका दिन सुंदर रहेगा। समस्याएं दूर होंगी। आपको रुपए के लेन देन में सावधानी रखनी चाहिए। इससे आपकी आय में मजबूती रहेगी।  लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। मेहमान का आगमन होगा। इससे परिवार की खुशियों में चार चांद लगेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।उर्जा से लबरेज रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।












नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News Lemonchoose के Facebook पेज को Like व Twitter ,Koo,DailyHunt पर Follow करना न भूलें…

[the_ad id="71031"]

राशिफल :सोमवार, 2 मई 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

error: Content is protected !!