रविवार , तिथि प्रतिपदा, विक्रम संवत 2079 आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यवहार वाणी में सौम्यता रहेगी। लाभ लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। भाइयों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सुखद समाचार मिलेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। खानपान में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की उम्मीद है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। संयमित रहें। जीवनसाथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के योग हैं।
कर्क राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा ।संयमित रहें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के संकेत दिखाई दे रहे हैं। तरक्की के योग हैं। उच्चाधिकारी से मनमुटाव हो सकता है। मन अशान्त रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि:- आज का दिन सुंदर रहेगा।पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी।। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।खुद के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
कन्या राशि:- आज का दिन सुंदर और खुशनुमा रहेगा । नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं इंटरव्यू कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्य बनाकर रखें।
तुला राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। तरक्की के योग हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा।आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे । मन कुछ अशान्त हो सकता है।संयमित रहें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।
धनु राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं।अधिकारियो से सद्भाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। व्यर्थ के विवाद से बचने का प्रयास करें। मन अशान्त रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं।
मकर राशि:- आज का दिन सुंदर रहेगा।आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।अधिकारियो का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियो से मतभेद भी बढ़ सकते हैं। वाद विवाद से बच कर रहे।
कुंभ राशि:आज का दिन सुंदर रहेगा आज आपका मन प्रसन्न । वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा।खर्च में बढ़ोतरी होगी । माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों के सहयोग से रोजगार के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा लाभदायक होगी।