कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कैमूर के द्वारा मां मुंडेश्वरी धाम मंदिर परिसर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर पहली नवरात्रि से दशमी तक भारत स्काउट और गाइड अपनी सेवा देंगे। मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह के तरफ से नाश्ता भोजन एवं आवास सभी स्काउट गाइड को प्रशस्ति पत्र की व्यवस्था की गई है।
स्काउट गाइड जिला सचिव बद्री नारायण सिंह और जिला संगठन आयुक्त स्काउट दिलीप कुमार भारत स्काउट और गाइड कैमूर के निर्देश पर सहायक जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार सिंह स्काउट के नेतृत्व में पूरे नवरात्रि भारत स्काउट गाइड अपनी सेवा देंगें। भारत स्काउट और गाइड सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक पूरे मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को अपनी सेवा दे रहे हैं। ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
Post Views: 138