राशिफल : 2 अप्रैल 2022,शनिवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

शनिवार, तिथि प्रतिपदा ,विक्रम सम्वत 2079,पक्ष :शुक्ल ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि :आज का दिन अच्छा रहेगा।लोगो की मदद करेंगे। सायंकाल के समय  जीवन साथी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिन्हें देखकर आपका व आपके साथियों का मूड खराब होगा, लेकिन फिर भी आपको अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा भी दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे।

वृष राशि :आज का दिन मिला जुला रहेगा ।स्वास्थ के प्रति सचेत रहे। संतान के द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।  आप अपने दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे कुछ पारिवारिक मुद्दों को भी हल करेंगे, लेकिन आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय सावधान रहना होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन  अच्छा रहेगा ।व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है।आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल और ऊंचा होगा।






कर्क राशि : आज सोच समझ कर कोई निर्णय ले।जल्दीबाजी में नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आप घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं और आप उनसे मिलने आ सकते हैं। आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगो के लिए नए अवसर मिलेंगे।आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि ऐसा हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य ले। संतान के दायित्वों की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने भविष्य में पहले किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज मनमुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन खुशियां लेकर आएगा पति से प्रेम बढ़ेगा। आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा, क्योकि वह आपकी तरक्की को देखकर परेशान रहेंगे।  आपको आज व्यापार संबंधित समस्याओं के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय   घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जीवन साथी से आपकी नोकझोंक हो सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।






तुला राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।दिन भर व्यस्त रहेंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिन्हें आपको अपनी वाकपटुता दिखाकर पकड़ना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम प्राप होंगे। परिवार में किसी सदस्य के सेवानिवृत होने पर पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिवार के सदस्य एकजुट होकर नजर आएंगे। माता-पिता का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि :आज का दिन शुभ फलदायक है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपको विपरीत परिस्थिति में भी अपना धैर्य नहीं खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप के शत्रु उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको वाणी पर संयम रखना होगा, तभी आप अपने काम आसानी से निकलवा सकेंगे। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया है, तो उसमें अपने पार्टनर पर नजर रखने की जरूरत हैं, अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है।

धनु राशि :आज का दिन मिला जुला रहेगा।खर्च की अधिकता रहेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनो में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आप अपनी कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी धन व्यय करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी पर भरोसा करना होगा, तभी वह आपका साथ दे पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई मामला कचहरी में चल रहा है, तो आपको उसके चक्कर काटने पड़ सकते हैं, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे।






मकर राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।व्यापार में लाभ होगा। व्यवसाय में यदि आप कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। जो लोग कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय रुकना होगा। यह समय ऋण लेने के लिए भी उचित नहीं है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा हालाकि खर्चों में बढ़ती होगी जिससे मन परेशान रहेगा। आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा।  यदि आपने किसी के कहने पर किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का निर्णय लिया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु प्रबल रहेंगे, जो आपकी तरक्की की राह में रोड़े अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे और आपको कुछ तनाव भी होगा।

मीन राशि : आज के दिन नए अवसर लेकर आएगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।व्यापार कर रहे लोगों को तरक्की करते देख उनके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आप संतान की शिक्षा से संबंधित पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपने किसी पर भरोसा किया, तो वह आपके भरोसे को नुकसान पहुंचा सकता है। सायंकाल के समय घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। लंबे समय से रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को सफलता मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।







[the_ad id="71031"]

राशिफल : 2 अप्रैल 2022,शनिवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

error: Content is protected !!