विद्यालय के विकास के लिए ग्रामीणों की सराहनीय पहल,मदद के लिए आगे बढ़े हाथ

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कुदरा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैंसौला में प्रगति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के शिक्षा समिति के सदस्य छात्र छात्राओं के अभिभावक और ग्रामीण काफी संख्या में भाग लिए। प्रगति पत्र वितरण के पश्चात विद्यालय के विकास पर चर्चा हुई। जिसमें प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि जिले में सबसे अधिक छात्र छात्राओं का राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति का फार्म विद्यालय से भरा गया है।

इसके बावजूद कंप्यूटर के अभाव में इसी स्कूल में नामांकित छात्र कंप्यूटर की बेसिक जानकारी से वंचित रह जाते हैं।इस बात का असर अभिभावकों पर पड़ा और विद्यालय को कंप्यूटर पुस्तकालय में पुस्तक तथा विज्ञान के प्रयोगशाला के लिए सहायता राशि देने की होड़ लग गई। जिसमें गांव के कामेश्वर सिंह ने 5,100 गोविंद सिंह ने 11,000 सत्यदेव सिंह ने 15,000 बीरबल सिंह ने 11,000 रामप्यारी कुमारी ने 11,000 और प्रदुमन कुमार सिंह ने 5,100 रुपए का सहयोग प्रदान किया।














[the_ad id="71031"]

विद्यालय के विकास के लिए ग्रामीणों की सराहनीय पहल,मदद के लिए आगे बढ़े हाथ

error: Content is protected !!