राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में कैमूर के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

उप विकास आयुक्त कुमार गौरव ने डीएवी स्कूल जड्डूपुर में प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में तैमूर के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया गौरतलब हो कि राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी स्कूल जदूपूर में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त कुमार गौरव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डीआरडीए निदेशक अजय तिवारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा डीएसपी मुख्यालय सचिव बिहार राज्य कुश्ती संघ और डीएवी स्कूल के संस्थापक नवमी सिंह मौजूद रहे।

खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वाधान में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता बालक वर्ग अंडर 14 17 19 का आयोजन 22 से 24 मार्च तक होगा पहले दिन अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता हुई जिसमें 79 केजी भार वर्ग में मुजफ्फरपुर के मोहम्मद अरबाज आलम 86 केजी भार वर्ग में कैमूर के शुभम कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया इसके अलावा 92 केजी भार वर्ग में पटना के अनिकेत कुमार ने स्वर्ण और कैमूर के अमरेंद्र कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया 97 केजी भार वर्ग में शेखपुरा के प्रशांत भूषण ने स्वर्ण पदक पाया जबकि 125 केजी भार वर्ग में मुजफ्फरपुर के रोहित राज को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
















[the_ad id="71031"]

राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में कैमूर के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

error: Content is protected !!