कैमूर/भभुआ (ब्रजेश दुबे):
जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता गाँव के एक 18 वर्षीय युवक की कर्मनाशा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। युवक होली के दिन रंग खेलने के बाद अपने कुछ साथियों के साथ कर्मनाशा नदी में नहाने गया हुआ था जहां नहाने के क्रम में नदी में डूब गया जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक युवक छाता गांव निवासी मम्मू सिंह का पुत्र 18 वर्षीय पीयूष कुमार बताया जाता हैं।
वहीं घटना की जानकारी मिलतें हैं। ग्रामीणों के द्वारा नदी स्थल पर पहुंचकर पानी में खोजबीन शुरू कर दी गई। काफी खोजबीन के बाद करीब 1 घंटे के बाद युवक का शव ग्रामीणों के द्वारा बरामद कर लिया गया।
वहीं परिजनों ने इस घटना की सूचना दुर्गावती पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों की सहमति से शव का पंचनामा कर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। वही पुरे गाँव मे होली की खुशी मातम मे तब्दील हो गयी है ।




Post Views: 140