कैमूर जिला स्थापना दिवस एवं बिहार दिवस पर शिक्षण संस्थानों में होंगे कार्यक्रम, डीईओ ने दिए निर्देश

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिला स्थापना दिवस और बिहार दिवस पर जिले के शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। गौरतलब हो कि 17 मार्च को जिला स्थापना दिवस और 22 मार्च को बिहार दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है।

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 12 से 16 मार्च तक जिले के सभी विद्यालयों में स्वच्छ विद्यालय अभियान चलाया जाएगा। 14 मार्च को माध्यमिक विद्यालय स्तर पर रंगोली और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।जिले के सभी सरकारी एवं निजी माध्यमिक विद्यालयों के नौवीं एवं दसवीं के छात्र छात्राओं के बीच विद्यालयों में रंगोली निबंध एवं की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। 15 मार्च को प्रखंड स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।






इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर चयनित प्रथम और द्वितीय प्रतिभागी प्रखंड स्तर पर भाग लेंगे।17 मार्च को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन लिच्छवी भवन में किया जाएगा। जिला स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जाएगा जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बिहार दिवस पर 22 मार्च को लिच्छवी भवन में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।














[the_ad id="71031"]

कैमूर जिला स्थापना दिवस एवं बिहार दिवस पर शिक्षण संस्थानों में होंगे कार्यक्रम, डीईओ ने दिए निर्देश

error: Content is protected !!