वाहन चेकिंग अभियान में वसूला गया 26500 जुर्माना ,डीटीओ रामबाबू के नेतृत्व में चलाया गया अभियान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिला मुख्यालय के सदर थाने के समीप वाहन चेकिंग अभियान में 26500 जुर्माना वसूल किया गया।शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 10 बाइक चालकों को बिना हेलमेट के पकड़ा गया जिनसे 10000 जुर्माना वसूल किया गया। जबकि स्पीड गवर्नर के लिए दो वाहनों से 8000 जुर्माना वसूला गया।






जबकि बिना इंश्योरेंस के पकड़े गए तीन वाहनों से 8500 जुर्माना वसूल किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने कहा कि विभाग द्वारा नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कमर्शियल और प्राइवेट वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य है। विभाग द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही है। बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।












[the_ad id="71031"]

वाहन चेकिंग अभियान में वसूला गया 26500 जुर्माना ,डीटीओ रामबाबू के नेतृत्व में चलाया गया अभियान

error: Content is protected !!