फारबिसगंज /बिपुल विश्वास
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे फारबिसगंज प्रखंड के मझुआ निवासी व पूर्व प्रखंड प्रमुख सह व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक विश्वास के पुत्री शालू सकुशल फारबिसगंज स्थित अपने घर पर पहुंच चुकी है ।.जहां उनसे मिलने के लिए रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है. शालू के सकुशल वापसी पर परिवार वालों के साथ रिश्तेदार और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली। बड़ी संख्या में ग्रामीण लोगों ने शालू को आशीर्वाद देने पहुंचे। मुखिया संघ अध्यक्ष प्रदीप मंडल शालू से मिलने उनके आवास पहुँचे और कुशलक्षेम पूछा।
पटना पहुंचने के बाद आज फारबिसगंज अपने घर पर पहुंचा।सकुशल वापसी के लिए शालू ने केन्द्र सरकार और बिहार सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। शालू की सकुशल वापसी से परिवार वालों में खुशी है। घरों में लगातार पूजा अर्चना कर सकुशल घर वापसी को लेकर भगवान से प्रार्थना करते रहते थें और जब शालू सकुशल लौट आईं तो घर के लोगों ने राहत का चैन लिया।घर पर बातचीत करते हुए शालू ने बताया कि यूक्रेन स्थित काफी खराब है।युद्ध के बाद उनके शहर की स्थिति तो फिर भी ठीक थी, लेकिन मेलिटीपोल, ओदेसा, कीव, दोनेत्स्क आदि शहरों के हालात काफी खराब थे।
उन्होंने बताया कि वेलोग में ही ठहरे हुए थे।लेकिन मेलिटीपोल, ओदेसा, कीव, दोनेत्स्क आदि शहरों में बंकर बनाकर छात्र रह रहे हैं।बावजूद उसके सभी बच्चे अनहोनी की आशंका से डरे और सहमे हैं।उन्होंने बताया कि युद्ध के बाद इनलोगों ने भारतीय दूतावास से सम्पर्क किया,जहां से उनलोगों को किसी तरह रोमानिया बॉर्डर पहुंचने को कहा गया। रोमानियाई बार्डर पर लगभग 20-22 घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा।जिसके बाद 40 छात्रों ने मिलकर एक बस किराये पर लिया और बस से रोमानिया बॉर्डर रक पहुंचा।लेकिन रोमानिया बॉर्डर से छह किलोमीटर पहले से काफी जाम था,जिसके बाद वेलोग पैदल बॉर्डर क्रॉस करते हुए रोमानिया पहुंचा।
12 घण्टे से अधिक समय तक लाइन में रहने के बाद बॉर्डर पार करने पर इमिग्रेशन में वीजा तक नहीं देखा गया और केवल पासपोर्ट देखकर प्रवेश करने दे दिया।जिसके बाद रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास के पदाधिकारियो ने सभी को रिसीव करते हुए अपने साथ ले गये।जहां से फिर इंडियन एयरलाइंस के विमान से सभी को दिल्ली लाया गया। शालू ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर के समय जब वेलोग लाइन में लगे थे तो उस समय वहां का तापमान 2 डिग्री था और उनलोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शालू ने सकुशल वापसी के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। मुखिया संघ अध्यक्ष व राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा कि भारत सरकार सहित बिहार सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के सकुशल वापसी लाने का कार्य करें।
Post Views: 166