राशिफल : 3 मार्च 2022,गुरुवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

गुरुवार,तिथि :प्रतिपदा,पक्ष :शुक्ल, विक्रम संवत 2078 ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मानसिक कठिनाइयां हो सकती हैं। अनावश्‍यक तनाव रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त‍ हो सकते हैं। जिम्मेदारियों का विस्तार होगा।आपकी तरक्की को देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे ईष्या करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कमों में रोड़ा अटका सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। दूरस्‍थ स्‍थान पर जाना हो सकता है। मेहनत अधिक होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। म‍ित्रों से भेंट होगी।सायंकाल के समय आपको चोट आदि लगने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दें। रोजगार की दिशा में जो लोग इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।






मिथुन राशि- बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी।सायंकाल के समय यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में बढ़ोतरी भी होगी। निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। वाहन सुख में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकते हैं।विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की सोच रहे हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं, उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको व्यवसाय के लिए भी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।






सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक शान्ति‍ रहेगी।जीवनसाथी से भी आज आप अपने मन की कुछ बातों को साझा करेंगे और उनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। अपने एवं परिवार के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्‍थिति बनी रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अध‍िक रहेगा। तनाव से बचें।छोटे व्यापारियों को आज व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन वह अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आय में बढ़ोतरी के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। संपत्‍त‍ि से आय के स्रोत बनेंगे।आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके बाद आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा व धैर्य से ही इस मामले को सुलझाना होगा। आज आपके कुछ मित्र आपके कार्य में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानना होगा क्योंकि वह मित्र के रूप में आपके शत्रु होंगे।






वृश्चिक राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्‍ति का लाभ हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें।आपके सामने लाभ के कई अवसर आएंगे, लेकिन आप यदि उन पर पहचान कर अमल करेंगे, तभी आप लाभ उठा सकेंगे। आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा, लेकिन आप कुछ अपने बहके हुए साथियों के बहकावे में आकर किसी गलत निर्णय को ले सकते हैं।

धनु राशि- कारोबार में विस्तार के लिए पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी।आज आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको अत्यधिक थकान के कारण सिर दर्द बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय तोलमोल करना बेहतर रहेगा।

मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पार‍िवार‍िक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता से मधुर संबंध रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनेंगे।यदि आप किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आप अपने किसी पारिवारिक स्वभाव के सदस्य के स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।




कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। संबंधों में मधुरता आएगी।आज आपको अपने किसी भी निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी जरूरी कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। संचित धन में कमी आएगी। शैक्ष‍िक कार्यों में मनवांछ‍ित सफलता म‍िलेगी।आज आपकी मधुर वाणी से आपके घर व बाहर दोनों ही जगह के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे व आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर भी जा सकते हैं,  जिसमें आपके कुछ पुराने मित्र भी आमंत्रित किए जा सकते हैं, जिनसे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी।







[the_ad id="71031"]

राशिफल : 3 मार्च 2022,गुरुवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

error: Content is protected !!