किशनगंज /प्रतिनिधि
देश के महान शासक ,मराठा साम्राज्य के सबसे महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की आज19 फरवरी को ठाकुरगंज जिलेबियामोड़ के शिवाजी चौक स्थित शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई ।उपस्थित सदस्यों ने भारत माता की जय वंदेमातरम शिवाजी अमर रहे के नारे लगाए।मौके पर भाजपा नेता अनिल महाराज व भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि सम्पूर्ण भारत के साथ साथ मराठा साम्राज्य के सबसे महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज थे।
जिनकी हम सभी आज 392वीं जयंती मना रहे है। देशभर में राष्ट्र के महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। नेताओ ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज न तो दिल्ली की गद्दी के आगे झुकते थे और न ही अहंकारी अंग्रेजों के आगे झुकते थे। उनका जन्म19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र पुणे के शिवनेरी दुर्ग में जीजाबाई और शाहजी भोंसले के घर हुआ था। शिवाजी को मराठा साम्राज्य का सबसे महान योद्धा राजा माना जाता है। हर साल 19 फरवरी को मराठा राजा की जयंती को चिह्नित करने के लिए महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में “शिव जयंती” बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है।

भाजपा ठाकुरगंज ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष यादव भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन साह ने कहा कि शिवाजी महाराज एक उत्कृष्ट युद्ध रणनीतिकार थे। उन्हें कम उम्र में ही सेना की ताकत का महत्व समझ में आ गया था। उनके पिता ने 2,000-पुरुष सेना दी थी, जिनको उन्होंने 10,000 सैनिकों में परिवर्तित कर दिया। प्रतापगढ़ की लड़ाई हो, सूरत की लड़ाई हो या सिंहगढ़ की लड़ाई, सीमित संसाधनों के बावजूद शिवाजी ने जीत दर्ज की। उनकी सैन्य तैयारी और युद्ध कौशल बेजोड़ था।
छात्र नेता प्रशांत पटेल व विवेक कश्यप साह ने कहा कि शिवाजी ने हमेशा जरूरतमंदों और गरीबों के लिए काम किया और अपने क्षेत्र में एक महान नागरिक शासन स्थापित किया। उन्होंने गरीबों को अपनी सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।शिवाजी सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते थे। उन्होंने कभी किसी धार्मिक स्थल पर हमला नहीं किया।
उन्होंने अपनी हिंदू धार्मिक मान्यताओं से समझौता किए बिना सभी धर्मों को समायोजित किया। उनके कई भरोसेमंद योद्धा मुसलमान थे।मौके पर भाजपा नेता अनिल महाराज भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा भाजपा ठाकुरगंज ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष यादव भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन साह नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह पूर्व महामंत्री अनिल साह छात्र नेता प्रशांत पटेल विवेक कश्यप साह संतोष झा चंदन चौधरी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए।