किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढागाछ प्रखंड अन्तर्गत भोरहा पंचायत गरीबी,बेरोजगारी,कम शिक्षा दर, बाढ़ आदि की गंभीर समस्याओं से जुझता रहता है। इन्हीं समस्याओं के निदान के लिए फुलबरिया बाजार में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। मौके पर उपस्थित जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल शमसी ने बताया कि रेतुआ नदी किनारे होने के कारण यह पंचायत बाढ़ से होने वाली क्षति का कई वर्षो से सामना कर रहा है। प्रखंड का मुख्य बाजार फुलबरिया हाट बाढ़ की दंश झेलते झेलते आज काफी सिमट चुका है। ऐसा नही है की इसके निवारण के लिए कुछ भी नही किया गया ,बाढ़ के क्षति को रोकने के लिए एक बांध का निर्माण कराया गया और अभियंताओ की लापरवाही के कारण महज कुछ ही वर्षो में बांध धराशायी हो गया।
वहीं जदयू नेता गोविन्दा तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि बान्ध के बनने से हमे बेहद खुशी हुई थी। लेकिन आज इसके टूटने से कही ज्यादा दुख हो रहा है, हर वर्ष बाढ़ के मौसम मे नदी का पानी गांव मे प्रवेश कर जाता है ।सड़क जगह जगह बाढ़ व कटाव के कारण टुट जाते है। ग्रामीण लोग जरुरी सामान के लिए बाढ़ की वजह से बाजार नहीं पहुंच पाते हैं।कई लोगों के घरों मे आज भी शौचालय नही है बाढ़ के मौसम मे महिलाए शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। वही बताया कि बाढ के मौसम मे किसानों का जो धान की फसल क्षति हुआ उसका मुआवजा आज तक किसानों नही मिला है ।जिससे क्षेत्र के किसान सरकार से नाराज़ हैं । पूर्व सरपंच सहेंद्र यादव,बृजू जैन,उपेन्द्र साह,अशरफ अली,सूरज साह,नौरंग अग्रवाल आदि लोगों ने प्रशासन के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ आवाज उठाते हुए बांध निर्माण कार्य को शुरु करवाने की अपील की है।
Post Views: 191