कैमूर :लघु सिचाई व एससी एसटी कल्याण मंत्री पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राज्य के लघु सिंचाई एससी एसटी कल्याण मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रशिक्षण समारोह में शामिल होने के लिए कैमूर पहुंचे। इस मौके पर काफी संख्या में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया।

जिले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह लघु सिंचाई एससी एसटी कल्याण मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राज्य के लघु सिंचाई एस सी एस टी कल्याण मंत्री ने कहां की राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता जोर शोर से जुट जाएं। सरकार सभी के विकास के लिए कार्य कर रही है।














[the_ad id="71031"]

कैमूर :लघु सिचाई व एससी एसटी कल्याण मंत्री पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल

error: Content is protected !!