डेस्क /न्यूज लेमनचूस
चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने कहा इस कांड के शेष आरोपी को जल्द ही किया जायेगा गिरफ्तार
तीन वर्षों से फरार आरोपी को चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरी गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
चन्द्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की चंद्रमंडीह थाना कांड संख्या 105/17,दिनांक-20.10.2017 धारा-399/402 भादवि एवं 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी रविंद्र यादव को किया गया गिरफ्तार।
यह कार्रवाई झाझा एसडीपीओ भास्कर रंजन के निर्देश पर गठित टीम में चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक जसु जोसेफ़ मिंज बीएमपी जवानों शामिल थे। चरकापत्थर थानाध्यक्ष के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष ने बताया की इस कांड के शेष आरोपी को पकड़ने के लिए गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है। अन्य आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।