नक्सलबाड़ी :बीजेपी द्वारा धूमधाम से मनाई गई भगवान बलराम की जयंती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भाजपा जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से रविवार को भगवान बलराम की जयंती मनाई गयी। यह जयंती भाजपा रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल अंतर्गत पीडब्ल्यूडी मोड़ स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा फांसीदेवा -खोरीबाड़ी विधायक दुर्गा मुर्मू नेतृत्व में जयंती मनाइ गई। इस मौके पर भगवान बलराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

मौके पर विधायक दुर्गा मुर्मू ने अन्न देवता किसान का भगवान बलराम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बलराम का प्रतीक का चिन्ह हल है। बलराम की कृपा दृष्टि किसानों पर हमेशा से बनी हुई है।आज किसान भगवान बलराम को अपना आदर्श मानते हैं और खेतों में हल चला कर अनाज उत्पादन कर लोगों का पेट भरने का काम करते हैं। किसानों का दर्जा सबसे उपर है। साथ ही इसके अलावा इस दिन एक उक्त भवन में एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया। आयोजित कर्मी सभा के तहत पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा हुई ।

पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू , भाजपा खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह भाजपा का ही फासीदेवा -खोरीबाड़ी इलाके में पंचायत चुनाव में भाजपा को विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा यहां विकास होने के लिए पंचायत पर भाजपा का कब्जा होना बहुत ज़रूरी है। तभी यहां का विकास होगा । उन्होंने कहा कि भाजपा की लहर 2014 से चल रही है और तभी से विकास की रफ्तार बढ़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह उद्योगों को विकसित करने के लिए अग्रसर हो।

भाजपा की सरकार ने राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं।भाजपा सरकार के कारण देश के सभी राज्य काफी तेजी से विकसित हो रहे हैं। इसके बावजूद राज्य में विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा को बदनाम करने में जुटी हुई है। इस मौके पर विधायक दुर्गा मुर्मू के अलावा , नेशनल काउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ, भाजपा खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार, प्रसाद, महासचिव शक्तिजय बारोई, महेंद्र मेजर, भाजपा रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा,भाजपा खोरीबाड़ी-बुढागंज युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

[the_ad id="71031"]

नक्सलबाड़ी :बीजेपी द्वारा धूमधाम से मनाई गई भगवान बलराम की जयंती

error: Content is protected !!