बिहार /दरभंगा
भाजपा प्रदेश केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा रोहार मे आयोजित बिरौल उत्तरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी ने की। मंच संचालन कर रहे भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झा ने वर्ग प्रारंभ होने से पूर्व उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराने के बाद पहले दिन जिलाध्यक्ष जीबछ सहनी,प्रदेश मंत्री को डॉ.धर्मशीला गुप्ता,मदन झा द्वारा दिये गए मार्ग दर्शन का सही तरीके से लाभ उठाने पर बल दिया। भाजपा प्रदेश क्रिड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव कुमार झा ने अपने संबोधन मे संगठन को मजबूत करने तथा केन्द्र से प्राप्त मार्ग दर्शन को सही रुप से धरातल पर उतारने का आह्वान किया।
उन्होंने उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं को वैसे सोशल मीडिया से सतर्क रहने को कहा जिनके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकास कार्यों को गलत अफवाह फैलाने का कोशिश की जा रही है।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी रामकुमार मिश्र, पूर्व जिला महामंत्री शिवजी यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कोरोना काल मे भी भारतवासी को भूखे सोने नहीं दिये। वरिष्ठ कर्यकर्ता सुरेश यादव ने कश्मीर मुद्दे पर विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पूर्व प्रशिक्षण ले रहे प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से अपने विचारों को रखा। शिविर का समापन उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया। इस क्रम में शहिदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मौके पर विरेंद्र सिंह, रमेश कमती, फूले यादव,वैजु सिंह,सियावर सिंह, मंजय सदा,सुरेश शर्मा, सत्यनारायण चौपाल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।