दिघलबैंक में 10 वर्षीय लापता बच्चा घायल अवस्था में मिला: मोबाइल के लिए हुआ वारदात,आरोपी हुआ गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /दिघलबैंक/मुरलीधर झा 

 थाना क्षेत्र के पोठीमारी गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे पर मोबाइल फोन छीनने के लिए हमला किया गया। यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। पीड़ित की पहचान अनुज कुमार पिता टुनटुन महतो निवासी पोठीमारी, करुवामनी पंचायत, वार्ड संख्या 8 के रूप में हुई है।

रविवार को घायल अवस्था में बच्चे को बरामद किया गया। होश आने पर बच्चा अपने घर भागकर पहुंचा। उसने आरोपी के बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्चे को बुरी तरह से पीटा। उसे मिट्टी में दबाकर मारने की कोशिश की गई । फिर वह वहां से फरार हो गया था।

घायल अनुज को पहले पूर्णिया के अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने बच्चे के हाथ में मोबाइल फोन देखा था। उसे छीनने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। 

दिघलबैंक थाना के थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a comment

दिघलबैंक में 10 वर्षीय लापता बच्चा घायल अवस्था में मिला: मोबाइल के लिए हुआ वारदात,आरोपी हुआ गिरफ्तार

error: Content is protected !!