किशनगंज:अलता में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन,योजनाओं की दी गई जानकारी

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

प्रखंड के कमलपुर पंचायत के अलता में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुखिया अबू सलमान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल वेन के माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मेडिकल केंप,उज्ज्वला योजना का कनेक्शन के लिए काउंटर लगाया गया। साथ ही ड्रान के माध्यम से लोगों को कई जानकारियां भी दी गई।

कार्यकम का शुभारंभ लोकगीत के साथ किया गया। कार्यकम में मनरेगा पीओ मुश्तफा जमाल अंसारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि लोग सरकार की योजनाओं को जाने और लाभ उठाएं। कार्यकम में मुखिया अबू सलमान ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है।

कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि हम सभी की प्रयास है कि हम सरकार की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह से धरातल पर उतारें।इसके लिए कार्य भी कर रहे हैं। कार्यकम में पदाधिकारी, कर्मचारी,जनप्रतिनिधियों के साथ जीविका समूह की महिलाएं, समाज के प्रबुद्ध लोग समेत ग्रामीणों ने भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की सपना को साकार करने की दिशा में संकल्प लिया।

कार्यकम में मनरेगा पीओ मुश्तफा जमाल अंसारी, मुखिया अबू सलमान, पंचायत समिति सदस्य शीश कुमार मंडल, बैंक आफ बड़ौदा शाखा अलता कमलपुर के शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार, पैक्स अध्यक्ष तारीक अनवर उप मुखिया प्रतिनिधि पिंटू कुमार झा बीसी भूवनेश्वर कुमार झा समेत पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

[the_ad id="71031"]

किशनगंज:अलता में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन,योजनाओं की दी गई जानकारी

error: Content is protected !!