नाचते गाते भक्तो ने मां दुर्गा को किया विदा। जय मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर
रिपोर्ट :जियाउर रहमान खान
मंगलवार को जिले के सारे पूजा कमिटियों ने धूम धाम से गाजे बाजे व तरह तरह के चमचमाती लाइट्स के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया कोई आरती डांस कर रहे थे तो कोई डीजे फ़िल्मी गानों पर थिरकते हुए दिखे। सभी पंडालो से लेकर मूर्ति विसर्जन स्थल तक प्रशाशन की पुख्ता बन्दोंबस्त देखने को मिली चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान देखे गये माँ दुर्गा के विदा होने से पहले सभी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का माँ की अंतिम दर्शन हेतु हुजूम देखा गया।
सभी पूजा पंडालो में खिचड़ी के रूप में प्रसाद का वितरण किया गया। विसर्जन के दौरान रुईधासा ,मिलन पल्ली ,सुभाष पल्ली ,लाइन आदि पूजा समितियो द्धारा प्रसाद का वितरण भी किया गया। पुरे जिले में इस मौके पर जबरदस्त उत्साह देखा गया और जय माता दी के नारो से पूरा शहर गुंजायमान हो गया।
नौ दिनों तक पुजा अर्चना करने के बाद माँ की विदाई के समय लोगो की आँखे भर आई और सभी ने माँ दुर्गा से सुख शांति एव संवृद्धि का वरदान माँगा।
विसर्जन से पुर्व महिलाओ ने एक दूसरे को सिंदूर लगा कर सिंदूर खेल का भी लुफ्त उठाया तथा माँ को विभिन्न प्रकार के पकवानों से मुँह मीठा करवा कर भावभीनी विदाई दी। शहर के देवघाट खगड़ा , धोबी घाट सहित अन्य घाटो पर प्रसाशन द्धारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना होने पाए।
जिले के पोठिया ,बहादुरगंज ,ठाकुरगंज सहित अन्य प्रखंडों में भी शांतिपूर्ण माहौल में माँ दुर्गा की प्रतिमाओ का विसर्जन हुआ। न्यूज लेमन चूस के प्रखंड संवाददाताओं के अनुसार उत्साह पूर्ण माहौल में प्रसाशन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच माँ दुर्गा की प्रतिमाओ का विसर्जन अलग अलग घाटो पर किया गया जहाँ हजारो की संख्या में जुटे श्रद्धालुओ ने माँ को अश्रुपूर्ण नेत्रो से विदा किया।