कैमूर :जेम्स् इंग्लिश स्कूल के अखिल ने बाल वैज्ञानिक के रूप में बढ़ाया जिले का मान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के भभुआ शहर में संचालित जेम्स इंग्लिश स्कूल के अखिल प्रकाश ने बाल वैज्ञानिक के रूप में जिले का मान बढ़ाया है। अखिल के इस सफलता पर विद्यालय परिवार समेत लोगों में खुशी है। बता दें कि 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 में कैमूर से चयनित भभुआ शहर के जेम्स इंग्लिशन स्कूल के अखिल प्रकाश ने बेगुसराय जिला में चार से छह नवंबर तक आयोजित हुए राज्यस्तरीय 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 में बाल वैज्ञानिक के रूप में अपने कैमूर जिले का मान बढ़ाया है।

अखिल के सफलता पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक प्रो डॉ कमला सिंह ने कहा कि यह हमारे कैमूर के लिए गर्व की बात है. अगर हमारे बच्चों को शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन मिले तो ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर ऊंचाइयों को छू सकते हैं और अपने कैमूर का नाम रोशन कर सकते हैं।

डॉ कमला सिंह ने बताया कि राज्य से चयनित 50 बाल वैज्ञानिकों में अखिल प्रकाश का चयन राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए हुआ है। वहीं भभुआ शहर के जिस स्कूल का अखिल प्रकाश छात्र है। उस स्कूल को भी जिले के बेस्ट स्कूल में चुना गया है। बता दें कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कैमूर की अकादिमिक समन्वयक डॉ काम्या सुभाष शिक्षिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतवार भभुआ के नेतृत्व में कैमूर के चयनित बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय आयोजन में बेगुसराय गये थे।

कैमूर :जेम्स् इंग्लिश स्कूल के अखिल ने बाल वैज्ञानिक के रूप में बढ़ाया जिले का मान

error: Content is protected !!