किशनगंज/इरफान
बाढ़ का पानी देखते ही देखते पोठिया प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों प्रवेश कर गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश तथा नेपाल के तराई के क्षेत्र में हुई बर्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र में बह रही डोंक तथा महानन्दा नदी के जल स्तर में शुक्रवार से बृद्धि हो रहा था। जिसमें महानन्दा नदी शनिवार को ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। और रविवार को फाला के बारापोखर आदिवासी,हरिजन तथा मुस्लिम टोला के लगभग 150 परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया।

वंही फाला पंचायत के वार्ड संख्या 13 आदिवासी टोला के गांव का कच्ची सड़क जो मुख्य सड़क तक सम्पर्क जोड़ती हैं,बाढ़ के पानी से लबालब हो गया है। जबकि कस्वकलियागंज, पंचायत के फुलबाड़ी,तैयबपुर,कलियागंज, गोरिहट,बालूबाड़ी, कोवाबाड़ी, गांव में पानी घुस जाने से बाढ़ राम चन्द्र राम,हीरा लाल राम,बिनोद पासवान,मांगाल पासवान,सोना राम, मंगला राम सुनील मुर्मू,जपान किस्कू,शिबू किस्कू,सोनी राम,लटो मुर्मू, सुकृ,मो0 समीम मो0 नदीम, कादिर।

150परिवार प्रभावित लोंगो के लिए काफी परेशानी हो गया है। किसानों और पशु पालकों को अपने पशुओं को ऊंची स्थानो पर ले जाना पड़ा।इस प्रकार प्रखंड क्षेत्र के किशनगज ठाकुरगंज के सेठाबाड़ी, कोवाबाड़ी,गोरिहाट तथा चिचुआबाड़ी मदरसा के निकट सड़क के ऊपर से दो फिट पानी लग गया था। जिससे सड़क से परिचालन हो रही वाहनों को भी परेशानी हो रही है।
बाढ़ की स्तिथि से निपटने के लिए प्रशासन भी मौके पर तैनात देखे गए। बीडीओ शशि शौराभ मणी, सीओ वीरेंद्र सिंह तथा स्थानीय मुखिया नैमुल हक,ने बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए सभी गाँवो का जायजा लिया। सीओ श्री सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चिचुआबाड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भोजन की व्यवस्था की है।