पत्नी को घर से निकाल कर दूसरी शादी करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद दहेज उत्पीड़न मामले के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के काशीबाड़ी रूईधासा निवासी आरोपी अजमल कोई फिट पाये जाने के बाद उसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताते चलें कि अजमल की पत्नी कौशरी बेगम ने अपने पति और ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के लिखित शिकायत पर शुक्रवार को केस दर्ज कर महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अजमल को गिरफ्तार कर लिया।







पुलिस को दिये आवेदन में कौशरी बेगम ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न के साथ साथ गर्भावस्था मे मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में अजमल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी पति उसे दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगा। इतना ही नहीं पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो उसे शारिरिक के साथ साथ मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच जब पीड़िता के गर्भ में अजमल का बच्चा पलने लगा तथा उसे पति ने तालभीट्टा पाठामारी स्थित मायके में ले जाकर छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। इस बीच कौशरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को लेकर जब वह अपने ससुराल गई तो वहां भी पति ने उसके साथ दुर्व्यवहार कर घर से निकाल दिया। हालांकि मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन पंचायत में इंसाफ नहीं मिलने के बाद वह न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंच गई।











[the_ad id="71031"]

पत्नी को घर से निकाल कर दूसरी शादी करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!