कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
खगड़िया में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 63 वें प्रदेश अधिवेशन में सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के भूगोल के विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी को कैमूर का जिला प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा आलोक श्रीवास्तव को जिला संयोजक, अभय शुभम और महानंद पांडेय को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण स्थान मिला है।
इस बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि खगड़िया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के 63 वें प्रदेश अधिवेशन में इसकी घोषणा की गई।जिसमें आलोक श्रीवास्तव को जिला संयोजक और भभुआ के अभय शुभम और मोहनिया के महानंद पांडेय को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण स्थान मिला है।
इसके लिए सभी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति विशेष आभार और हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश के युवा सत्य मार्ग पर चलकर ही देश का नव निर्माण कर सकते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राष्ट्र निर्माण के नव निर्माण में युवा अपनी भागीदारी दे सकते हैं।
