बुधवार,तिथि : तृतीया,विक्रम संवत 2078,पक्ष :शुक्ल ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि : आज इस राशि के जातक कोई भी नया काम शुरू कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज करें। जातक का आज धन का खर्च अधिक होगा। किसी भी तरह के सार्वजनिक विवादों में न जाएं। छवि खराब होगी। आज नौकरी तलाश पुरी होगी। लेकिन बिजनेस में सतर्क रहें।
वृष राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मनोरंजनपूर्ण रहेगा। प्रेम- प्रणय के लिए का दिन अच्छा है और साथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस व बिजनेस में लाभदायी रहेगा।
मिथुन राशि :इस राशि के जातक के घर में सुखशांति और खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छा रहेगा। पैसे जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च करेंगे। घर में माता-पिता किसी भी बीमार के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जो आपके खिलाफ है उनको अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। दफ्तर में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा।
कर्क राशि : इस राशि के जातक वाहन ना चलाएं। किसी तरह की यात्रा न करें तो बढ़िया है। संतान की वजह से चिंतित रहेंगे। बिजनेस के काम में सफलता न मिलने पर निराश रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। ऑफिस में बनता काम बिगड़ेगा। सहयोगी की वजह से नौकरी जा सकती है।
सिंह राशि :आज का दिन इस राशि के जातक की साहित्य एवं कला में रुचि बढ़ेगी और मन में कल्पना की उड़ान भरेंगे। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए बढिया है और साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नौकरी में सबकुछ मनमुताबिक होगा। बिजनेस में परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि : इस राशि के जातक की सेहत अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में कलह और लड़ाई से माहौल खराब रहेगा। आज जातक आलस का ज्यादा अनुभव करेंगे। दोस्तों या साथी से मनमुटाव पीड़ा देगा। नौकरी में संभलकर रहें बिजनेस में नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में शक से रिश्ते खराब होंगे।
तुला राशि : इस राशि के जातक मानसिक रुप से अच्छा महसूस करेंगे। परिवार व दोस्तों के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धियों पर आज सफलता पाएंगे। भाग्य की वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी के चांसेज बन रहे है। बिजनेस में विस्तार के लिए दिन बढ़िया है।
वृश्चिक राशि :आज इस राशि के जातक खर्च पर नियंत्रण रखे। वाणी व गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो काम बिगड़ेगा। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत सामान्य रहेगा। खान-पान में संयम रखें। परिवार के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नौकरी व बिजनेस में किसी पर विश्वास न करें सब आपकी कमी निकालेंगे।
धनु राशि :इस राशि के जातक को सावधान रहने की सलाह हैं। आज होने वाली घटनाओं से चिंतित रहेंगें। सेहत खराब हो सकती हैं और आंखों में कष्ट हो सकता है। परिवार के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। आज शुरू किये गए काम अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी.
मकर राशि :आज इस राशि के जातक के लिए बहुत लाभदायी है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। दोस्तो से अचानक हुई मुलाकात खुशी देगा और लाभ होगा। परिवार में भी पुत्र, भाई एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं। संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख मिलेगा।
कुंभ राशि :आज इस राशि के जातक का हर काम सरलता से संपन्न होगा। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। सरकारी लाभ भी होगा परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।घर के इंटीरियर पर ध्यान देंगे, कुछ नया करेंगे। सेहत अच्छा रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी।
मीन राशि :आज इस राशि के जातक के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। पहले से सोचा हुआ काम पूरा करेंगे। किसी धार्मिक या मांगलिक काम में शामिल होंगे या घर परिवार में ही धार्मिक आयोजन हो सकता है। विदेश में नौकरी या परिवार के सदस्यों के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा।बिजनेस के लिए दक्षिण दिशा बेहतर है। संतान की वजह से मन अशांत रहेगा।
Post Views: 148