गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने उत्साहित होकर किया मतदान।
जिलाधिकारी ने जिला और प्रखंड नियंत्रण का लिया जायजा, ठाकुरगंज के कई बूथ पर किया भ्रमण
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में आज पंचायत चुनाव के विभिन्न पदो के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ ।पंचायत चुनाव के अष्टम चरण ठाकुरगंज प्रखंड में 05 बजे अपराह्न तक कुल 75.66% मतदान हुआ है। वहीं इस प्रखंड में भी मतदान करने में महिलाएं पुरुषों से आगे रही है। मालूम हो किपुरुष 68.23% हुआ वहीं महिला मतदान का प्रतिशत 83.10% रहा है ।मतदान को लेकर सुरक्षा का चाक चौबंद इंतजाम किया गया था ।
डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ठाकुरगंज पहुंचकर बूथ का विजिट कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिए और प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड नियंत्रण कक्ष का जायजा लिए।उनके द्वारा दिन भर ठाकुरगंज प्रखंड में कैंप किया गया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष जाकर व्यवस्था का जायजा लिया गया।

जिला नियंत्रण कक्ष में समाधान पोर्टल,लाइव वेबकास्टिंग,बायोमेट्रिक डैश बोर्ड, वीटीआर प्राप्त करने की प्रक्रिया को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात, ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय में संचालित प्रखंड नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी के साथ डीडीसी मनन राम के द्वारा भी प्रखंड मुख्यालय में कैंप कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के साथ जिला के वरीय पदाधिकारी की टीम तथा ठाकुरगंज प्रखंड के प्रेक्षक लगातार शांतिपूर्ण,स्वच्छ और पारदर्शी मतदान हेतु प्रखंड मुख्यालय से जायजा ले रहे है। डीएम के द्वारा प्रातः काल से दूरभाष पर मतदान प्रक्रिया की जानकारी लिया गया तथा आ रही कतिपय समस्याओं का निराकरण करवाया गया। सुबह से ही ठाकुरगंज प्रखंड के पंचायत निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं विशेषकर महिला मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।