पंचायत चुनाव: बहादुरगंज प्रखंड में मतदान की तैयारी पूर्ण,सभी पोलिंग पार्टी और मजिस्ट्रेट बूथ के लिए रवाना

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर छः पदों यथा जिला परिषद के सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्राम कचहरी के सरपंच एवं ग्राम कचहरी के पंच हेतु किशनगंज जिला में सात चरणों में मतदान की तिथि निर्धारित है।सप्तम चरण अन्तर्गत बहादुरगंज प्रखंड का मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशन में समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई है।

मतदान हेतु सभी पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट(पीसीसीपी),पुलिस पदाधिकारी,सेक्टर पदाधिकारी, जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को डीएम के निर्देशानुसार ब्रीफिंग करते हुए बहादुरगंज प्रखंड परिसर से मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। मौके पर डीडीसी मनन राम ने सभी पदाधिकारियों को स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन कराने हेतु गंभीरतापूर्वक दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया गया।

बहादुरगंज प्रखंड में मतदान सोमवार को 07ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक सम्पन्न होगा। मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष ,शांतिपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारित करने हेतु सभी पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गए है।

गौरतलब है कि प्रखंड दिघलबैंक में कुल 20 पंचायतों में 274 मतदान केंद्र बनाए गए है।कुल 221 भवन में मतदान केंद्र अवस्थित है।152 पीसीसीपी प्रखंड में नियुक्त किए गए हैं।संबंधित प्रखंड में प्रत्येक पंचायत में दो के आधार पर सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा 20 जोनल और 10 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

कुल 221 भवन में मतदान केंद्र स्थित हैं।सभी पंचायत में एक ईवीएम क्लस्टर बनाया गया है तथा एक प्रखंड मुख्यालय में ईवीएम क्लस्टर है।इस प्रकार 21 ईवीएम क्लस्टर से आवश्यतानुसार ईवीएम रिप्लेसमेंट का कार्य संपादित होगा।

रिजर्व ईवीएम का रख-रखाव, बोर्डर सिलिंग,आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य कार्याें के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए। सीमावर्ती जिला होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पूर्व में ही सील किया गया है।

कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कोविड अप्रोप्रियट बिहेवियर के आलोक में अतिरिक्त व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया गया है।सप्तम चरण पंचायत आम निर्वाचन 2021 हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष,अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना आपदा प्रबंधन कार्यालय में की गई है ।

जिसका दूरभाष संख्या 06456222090 है। हंटिंग लाइन 06456222092, 06456222094, 06456222095, 06456222096 भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आमजनों के लिए चुनाव से संबंधित जानकारी ,सुझाव हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है,जिसका दूरभाष संख्या 06456222080, 06456222081, 06456222082, 06456222083, 06456222084 है।

इसी प्रकार बहादुरगंज प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।प्रभारी नियंत्रण कक्ष, रौनक नजीरी ,ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक रहेंगे।इनका दूरभाष सं. 7277628333 है तथा 9122134649,7033356946 भी कार्यरत रहेगा। अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456222400 है तथा आपूर्ति पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया है ।इनका मोबाइल नंबर 8210963608 है। यह नियंत्रण कक्ष प्रातः 06ः00 बजे से आयोग को अंतिम प्रतिवेदन भेजे जाने तक के लिए जारी रहेगा।


जिला नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के लिए कर्तव्य एवं दायित्वों को निर्धारण किया गया है। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में अग्निशाम दस्ता, बज्रवाहन आदि की व्यवस्था की गयी है।

सातवे चरण के अन्तर्गत निर्धारित मतदान की तिथि को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि वे विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से निरंतर सम्पर्क बनाये रखेंगे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त सभी दिशा निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। ब्रीफिंग के तुरंत बाद सभी पीसीसीपी और अन्य मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किए।जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा सभी सूचनाएं प्राप्त की जा रही है।
















[the_ad id="71031"]

पंचायत चुनाव: बहादुरगंज प्रखंड में मतदान की तैयारी पूर्ण,सभी पोलिंग पार्टी और मजिस्ट्रेट बूथ के लिए रवाना

error: Content is protected !!