नाबालिग लड़की ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/प्रतिनिधि

दिघलबैंक थाना क्षेत्र के एक युवक पर नाबालिग लड़की ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।मामले सोमवार को नाबालिग लड़की के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दिघलबैंक थाना क्षेत्र निवासी आरोपी युवक का पूर्व से ही नाबालिग लड़की के घर आना जाना था।

इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की को बातों में रिझा लिया और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच नाबालिग लड़की के द्वारा शादी करने का दबाव बनाया गया। शादी करने का दवाब बनाने पर आरोपी युवक अपने घर से फरार हो गया।

पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान घर वापस लौटने के बाद आरोपी युवक फिर से नाबालिग लड़की के पास पहुंचा और शारीरिक शोषण किया।थक हार कर नाबालिग लड़की ने आरोपी के परिजन को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी दिए जाने के बाद आरोपी युवक के परिजनों ने नाबालिग लड़की को मारपीट कर भगा दिया। मामले को लेकर पंचायती भी हुई थी।

लेकिन पंचायत में भी कोई फैसला नहीं हुआ। थक हार कर नाबालिग लड़की न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थाने में नाबालिग लड़की की लिखित शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a comment

नाबालिग लड़की ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!