किशनगंज:शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

संवाददाता/किशनगंज

शादी करने का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म किये जाने से जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना के बाद पीड़िता इंसाफ के लिए पुलिस के समक्ष जा पहुंची। पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार नाबालिग लड़की का आरोपी रिश्तेदार है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के खानकाह गांगी निवासी निसार का उसके घर आना जाना था। निसार ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। लगातार दुष्कर्म किये जाने से पीड़िता गर्भवती हो गई।

पीड़िता ने जब निसार पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे दी। परिजन फौरन मामले की शिकायत लेकर निसार के घर पहुंचे। लेकिन निसार के परिजनों ने उन्हे भगा दिया। नतीजतन पीड़िता अपने परिजन के साथ इंसाफ की गुहार लगाने महिला थाने पहुंच गई।पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

किशनगंज:शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!