किशनगंज/प्रतिनिधि
शहर के मिलन पल्ली में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का चेन छीन लिया।पीड़िता मिलन पल्ली निवासी तृप्ति दास ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है।सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
पीड़ित महिला अपने घर के बाहर कचड़ा फेंकने गई थी।तभी उक्त घटना घाटी। महिला जैसे ही कचड़ा फेंक रही थी।तभी घर के पास बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन लिया।
महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया।बाद में वह हैरान रह गई। महिला ने चिल्लाना भी शुरू किया।इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए।बदमाश चेन छीनकर कजलामनी रोड की ओर फरार हो गया। बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया।लेकिन बदमाश तीव्र गति से बाइक दौड़ा कर फरार हो गए।
गले से जबरदस्ती चेन छीनने के कारण महिला के गले में जख्म के निशान भी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन करते हुए आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। वहीं घटना स्थल के आसपास लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।इधर घटना के बाद पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग भी बढ़ा दी है।जिसमें बिना नंबर की बाइक की जांच करते हुए किसी के संदिग्ध लगने पड़ पूछताछ की जा रही है।