किशनगंज/प्रतिनिधि
शहर के नेपाल गढ़ कॉलोनी वार्ड नंबर 7 में बुधवार की अहले सुबह घर के पास सहजन के पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।मृतक युवक गोविंद भट्टाचार्य 30 वर्ष का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।घटना सुबह 3:30 बजे की बताई जाती है।घर के लोगों की नजर फांसी के फंदे पर लटक रहे युवक पर पड़ते ही।घर वालों के होश उड़ गए।
आनन फानन में युवक को नीचे उतारा गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक युवक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। पुलिस प्रथमद्रष्टया घटना को आत्महत्या मान कर जांच कर रही है।मृतक युवक के पिता भानु भट्टाचार्य ने बताया कि जब वह सुबह शौच के लिए उठे तो अचानक पुत्र गोविंद पर नजर पड़ी तो देखा की वह सहजन के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूल रहा है।
इसके बाद मृतक युवक के पिता चीखने लगे।तभी घर के अन्य सदस्यों की नींद खुलते ही घर के सदस्य वहां पहुंचे।बताया जाता है की युवक गोविंद कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था।वह पहले काठ मिस्त्री का कार्य करता था।पिछले कुछ दिनों से घर के ही रहता है।
युवक गोविंद हर दिन की तरह मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गया था। बुधवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।घटना के बाद मृतक की पत्नी दीपाली भट्टाचार्य व परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।घटना को लेकर हर कोई हैरान है।