सुपौल।सोनू कुमार भगत
दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष अशोक हजारी के डहरिया स्थित आवास पर रविवार को लोजपा रामविलास के द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रखंड मिडिया प्रभारी कुंदन पासवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रतापगंज प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान कर रहे थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार, जिला प्रवक्ता डा. कमाल अंसारी, सोशल मीडिया के जिला प्रभारी सुनील पासवान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा कविता पासवान, दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान के अलावे स्थानीय नेता व अधिकांश पंचायत के अध्यक्ष सामिल हुए।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार व नये कमेटी के गठन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई, मौके पर समाजसेवी हंसराज पासवान, धीरेंद्र झा, जीरा पासवान, राजू मंडल सहित उनके समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, तत्पश्चात प्रखंड कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संजय सरोज को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई, वहीं उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार मंडल, मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान तथा मुस्ताक आलम को सचिव मनोनीत किया गया, जिलाध्यक्ष के द्वारा नवचयनित पदाधिकारी एवं पार्टी में शामिल कार्यकर्ताओ का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सुप्रीमों व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट मुल मंत्र है, इसी मंत्र को साकार करने हेतु पार्टी के नेता व कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम कर रहे हैं, नेता के विचारधारा को जन जन तक पहूंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओ को गांव गांव तक पहूंचना होगा, ताकि पार्टी संगठन को और मजबूत किया जा सके, मौके पर जयदेव पासवान, इंद्रजीत कुमार मंडल, संजय कुमार पासवान, मनोरंजन मिश्रा, श्रवण साहनी, संतोष सरदार, महेश कुमार सूतिहार, लक्ष्मी पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे।