दिघलबैंक थाने में जनता दरबार का हुआ आयोजन,कई मामलों का किया गया निष्पादन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /दिघलबैंक/मुरलीधर झा

दिघलबैंक थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जहां थानाध्यक्ष सुमेश कुमार राजस्व कर्मचारी ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं को सुना।
खास कर भूमि विवाद को लेकर नये कुल 5 मामले थे।
कर्मचारी व थानाध्यक्ष ने सभी मामले की सुनवाई के बाद निष्पादन किया गया।


जिसमें दोनों पक्षों की रजामंदी से न्यायिक बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले का निष्पादन किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष कई मामलों को अगले शिविर में निष्पादन की कोशिश की जाएगी।राजस्व कर्मचारी राजीव रंजन ने कहा कि साधारण भूमि विवादों का निबटारा आसानी से संभव है।


इसके लिए दोनों पक्षों को थोड़ी उदारता व ईमानदारी दिखाने की जरूरत है।प्रशासन की कोशिश है कि छोटे मोटे भूमि विवादों का निबटारा कर दिया जाए ताकि यह लड़ाई झगड़े की भविष्य में वजह नहीं बन सके।


ऐसे विवादों के निबटारे के लिए लोगों को थाने में आयोजित जनता दरबार का लाभ उठाना चाहिए।गौरतलब है कि प्रत्येक शनिवार को आपसी भूमि विवाद को लेकर जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन कर मामलों का अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मचारी मिलकर जांच पड़ताल कर निष्पादन करते है।


इसी क्रम में शनिवार को जनता दरबार में जमीनी विवाद से कई मामलों पर सुनवाई की गई थीं।जनता दरबार में मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिँह सहित फरियादियों की काफी भीड़ मौजूद थीं।

दिघलबैंक थाने में जनता दरबार का हुआ आयोजन,कई मामलों का किया गया निष्पादन

error: Content is protected !!