कैमूर :शहर में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल के नेतृत्व में प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया अभियान, एक किलो प्लास्टिक जब्त

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

शनिवार को नगर परिषद भभुआ की छापामारी नगर परिषद अधिकारी दिनेश दयाल लाल के नेतृत्व में टीम ने शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान शहर के दो ठेला दुकान के दुकानदारों के खिलाफ चालान करते हुए एक किलो प्लास्टिक जब्त किया. सबसे पहले टीम ने पॉलिथीन बेचने वाले थोक विक्रेताओं के गोदामों, दुकानों और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी। लेकिन एक भी विक्रेता टीम की पकड़ में नही आया। इसके बाद तब टीम ने ठेला दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया।

ठेला दुकानों के खिलाफ चलाये गये अभियान में दो ठेला दुकान को प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। टीम ने दोनों ठेला दुकानों से एक किलो प्लास्टिक जब्त किया है। इस संबंध में नगर पर्षद की छापेमारी टीम ने बताया कि प्लासटिक के खिलाफ शहर में शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। हालांकि यह अभियन प्रतिदिन चलाया जाता है। शनिवार को चलाये गये प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में दो ठेला दुकानों को प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

जिन पर निर्धारित किये गये मानके अनुसार फाइन किया गया है। दोनों ठेला दुकानों से एक किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। यदि दुकानों पर प्लास्टिक बेची जाती है और रंगेहाथ पकड़े जाते हैं तो दुकानादारों नगर पर्षद के नियम तक कार्रवाई की जायेगी। टीम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन खरीदने, बेचने व प्रयोग करने पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। बावजूद इसके मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ व्यापारी खरीद और बेचने का काम कर रहे हैं। ऐसे व्यापारियों की पहचान कर उनके गोदामों, संभावित ठिकानों, दुकानों, घरों पर समय-समय पर औचक छापेमारी की जायेगी।

कैमूर :शहर में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल के नेतृत्व में प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया अभियान, एक किलो प्लास्टिक जब्त

error: Content is protected !!