कैमूर :भभुआ व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने रमजान अंसारी,लोगो ने दी बधाई

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के भभुआ व्यापार मंडल सहयोग समितियों का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। स्वच्छ और पारदर्शी मतदान संपन्न कराने के लिये मतदान केंद्रों सहित आस पास सुरक्षा बलों का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सुबह सात बजे से लेकर संध्या साढे चार बजे तक मतदान कराया गया. मतदान को लेकर भभुआ प्रखंड के प्रखंड बहुउदेश्यी भवन को बनाया गया था।

मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना कराया गया जिसमें व्यापार मंडल सहयोग समितियों के निर्वाचन में शनिवार को कराये गये मतगणना के बाद भभुआ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी रमजान अंसारी को विजयी घोषित किया गया. भभुआ व्यापार मंडल के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि भभुआ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी रमजान अंसारी ने अपने प्रतिद्वंदी को हरा कर विजय हासिल किया। रमजान अंसारी को कुल 123 मत पडे थे। प्रतिद्वंदी प्रत्याशी रामेश्वर पटेल को 101 मत मिले थे। इस तरह रमजान अंसारी 22 मतों से अध्यक्ष पद का चुनाव जीते।

कैमूर :भभुआ व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने रमजान अंसारी,लोगो ने दी बधाई

error: Content is protected !!