किशनगंज:दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस की दबिश के बाद न्यायालय में किया आत्म समर्पण

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पति की अनुपस्थिति में महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने मामले के आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। महिला थाना में केस दर्ज होने के बाद लगातार पुलिस दबिश से घबराकर आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी पिड़िता ने 25 जून को महिला थाना में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज कराया था।

जानकारी के अनुसार कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता का पति छह माह पूर्व रोजगार की तलाश में पंजाब चला गया था। इसी दौरान एक दिन कोचाधामन थाना क्षेत्र के गोहास टोला गांव निवासी मो शकील पिता सेफुल खान ने उसे अकेली देख चाकू की नोंक पर जबरण दुष्कर्म किया। घटना के बाद शकील ने उसे शादी करने का झांसा दिया। एकाकी जीवन व्यतीत कर रही पीड़िता शकील के झांसे में आ गई। जबकि इसका फायदा उठाकर शकील लगातार दुष्कर्म करने लगा। नतीजतन पीड़िता गर्भवती हो गई।

पति की अनुपस्थिति में पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही ससुराल वालों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। ससुराल वाले उसे साथ लेकर आरोपी शकील के घर पहुंचे। लेकिन आरोपी के परिजनों ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया। घटना के बाद ससुराल वालों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद उसने मायके में शरण ले ली। मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायती भी की गई। लेकिन आरोपी के परिजनों ने पंचायती में भाग लेना भी मुनासिब नहीं समझा। नतीजतन वह न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंच गई थी।

किशनगंज:दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस की दबिश के बाद न्यायालय में किया आत्म समर्पण

error: Content is protected !!