गुरुवार, तिथि:एकादशी, विक्रम संवत 2079,पक्ष :शुक्ल ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशिफल :आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का खष्ठम प्रभाव शुभ है। एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं।शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने भविष्य के बारे में सोचने का मौका मिलेगा।लाल व सफेद रंग शुभ है।
वृष राशिफल :आज का दिन मिला जुला रहेगा एम जॉब के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है।गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफल :आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य गृहस्थ जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छे कार्य करने का मौका मिलेगा।
कर्क राशिफल : चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन जिम्मेदारियों को निभाने में लगा रहेगा और आप अपने रिश्ते की सुंदरता में वृद्धि करेंगे। जो लोग प्रेम संबंध में हैं वे आज अपने प्रिय को खुश देखकर प्रसन्न होंगे और उनके लिए कोई उपहार ले सकते हैं।
सिंह राशिफल :इस राशि से द्वितीय चन्द्रमा व मेष का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। जीवनसाथी का कटु व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, उनसे प्यार से बात करें और रिश्ते सुधारने की कोशिश करें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज अपने प्रिय का नया रूप देखने को मिलेगा। वह बहुत धार्मिक हो जाएगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है। कन्या राशिफल:चन्द्रमा इसी राशि में तथा गुरु सप्तम हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।जीवन में नए अनुभव होंगे और प्रियतम के साथ कई बातें होंगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज बच्चों के बारे में सोचकर गुजरेगा।नीला व बैगनी रंग शुभ है।
कन्या राशिफल:चन्द्रमा इसी राशि में तथा गुरु सप्तम हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।जीवन में नए अनुभव होंगे और प्रियतम के साथ कई बातें होंगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज बच्चों के बारे में सोचकर गुजरेगा।नीला व बैगनी रंग शुभ है।
तुला राशिफल :चन्द्रमा द्वादश व शनि पंचम गोचर में है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी किसी लाभ की बात करेगा। लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल :चन्द्रमा एकादश तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। मेष व कन्या राशि के मित्र आपका सहयोग करेंगे। गृहस्थ जीवन में रोमांस बढ़ेगा और रिश्तों में आकर्षण बढ़ेगा। एक दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने रिश्ते में प्रियतम का पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा।
धनु राशिफल :आज शनि तृतीय, सूर्य पंचम व चन्द्रमा दशम भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। लव लाइफ में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेमी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।नीला व आसमानी रंग शुभ है।
मकर राशिफल :शुक्र धनु व चन्द्रमा भाग्यभाव भाव में रहेंगे। शनि द्वितीय व गुरु तृतीय हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में सुधार हो, पठन पाठन में मन लगेगा। व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ प्यार से भरपूर और रोमांस से भरपूर रहेगी। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।
कुंभ राशिफल : गुरु इस राशि से द्वितीय शुभता बना रहे हैं। अष्टम चन्द्रमा शुभ लाभ देगा।नौकरी में नवीन कार्य आरंभ होंगे । मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे।
गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते की बात तय हो सकती है।हरा व नीला रंग शुभ है।
मीन राशिफल :इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व शुक्र शुभ फल देंगे। चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम में है।द्वितीय सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। जीवन साथी के आय के साधन में बढ़ोतरी होगी।पीला व आसमानी रंग शुभ है।