कैमूर :परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया विशेष जांच अभियान,वसूला गया जुर्माना

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले मे परिवहन विभाग के द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। जाँच अभिमान मे सवारी वाहनों एवं अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से एक लाख से भी ज्यादा जुर्माना लगाया गया।

बताते चलें की कोविड 19 के संक्रमण बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सवारी वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस क्रम में भभुआ मोहनिया पथ पर जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया।जिसमें सवारी वाहनों में मास्क नही लगाने एवं क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने के मामले मे चार सवारी ऑटो और एक बस पर जुर्माना लगाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सवारी वाहनों से 34,500 जुर्माना वसूल किया गया।इसके अलावा सदर थाने के पास ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। जिसमें तीन ओवरलोड ट्रैक्टर को जप्त कर 78,000 का जुर्माना लगाया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है।









कैमूर :परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया विशेष जांच अभियान,वसूला गया जुर्माना

error: Content is protected !!