सासाराम सांसद छेदी पासवान की अनुशंसा पर दी जा रही किताबें
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सांसद निधि से जिले के 104 स्कूल कॉलेजों में बीस लाख रुपए की पुस्तकें दी जाएंगी। बता दें कि राष्ट्रभाषा हिंदी एवं हिंदी साहित्य के प्रचार के लिए सांसद छेदी पासवान ने जिले के 104 विद्यालयों में पुस्तक देने हेतु अनुशंसा किया गया है। जिसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा विजय प्रसाद की अध्यक्षता में पुस्तक अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिसमें बताया गया कि राष्ट्रभाषा हिंदी एवं हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए सासाराम के लोकसभा सांसद छेदी पासवान द्वारा जिले के 104 विद्यालयों में 20,00000 रुपए की पुस्तक देने की अनुशंसा की गई है। भभुआ प्रखंड के कुल 60 विद्यालयों में प्रति विद्यालय 10,000 की दर से कुल 6,00000 की पुस्तकें मुहैया कराई जाएंगी।
इसी प्रकार जिले के कुल 32 उच्च विद्यालयों में प्रति विद्यालय 25,000 से कुल आठ लाख की पुस्तकें मुहैया कराई जाएंगी। जबकि 16 इंटर स्तरीय महाविद्यालय डिग्री कॉलेजों में प्रति महाविद्यालय 50,000 की दर से 6,00000 की पुस्तकें मुहैया कराई जाएगी। अनुशंसित पुस्तकों की सूची के बारे में सभी उपस्थित प्रधानाध्यापकों को अवगत कराया गया। जिसमें संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा पुस्तकों का चयन किया गया। जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
Post Views: 148